Monday, August 24, 2026

शनिवार को झूम कर हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

spot_img

शनिवार को जालौन में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, जहां तेज हवाओं के बाद मूसलाधार बारिश हुई। एक सप्ताह बाद जालौन में हुई बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, जिससे बीते कई दिनों से जालौन के लोग जूझ रहे थे। वहीं धान की फसल के लिए यह बारिश कहीं न कहीं राहत लेकर आई है।

बता दें कि बुंदेलखंड के जालौन में बीते 1 सप्ताह से बारिश न होने के कारण यहां के लोग उमस भरी गर्मी से लोग जूझ रहे थे, जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वही कम बारिश होने के कारण किसानों की धान की फसल भी सूखने लगी थी, जिससे किसान भी बारिश की आस लगाए बैठे थे।

शनिवार को किसानों की मुराद पूरी हुई, दोपहर बाद जालौन में अचानक मौसम ने बदलाव हुआ पहले आसमान में बदली छाई और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, जनपद के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है, वहीं कई इलाकों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी है। वही इस बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!