Tuesday, August 25, 2026

छात्रा की हत्या के आरोपी का हाफ एनकाउंटर, मौके पर पहुंचे एसपी-एएसपी

spot_img

जालौन में बीए की परीक्षा देकर लौट रही 19 वर्षीय छात्रा खुशी की बेरहमी से हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। धुरट-टिकरिया नहर के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी मनीष के दाहिने पैर में गोली लगी है।

सीओ कोंच डॉक्टर देवेंद्र पचौरी के नेतृत्व में यह एनकाउंटर हुआ है। शनिवार शाम को एसओजी और एट कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या का आरोपी टिकरिया के पास नहर के किनारे घूम रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल होकर गिर पड़ा। पूछताछ में उसने अपनी पहचान कोटरा थाना क्षेत्र के छिरावली गांव निवासी वीरेंद्र के पुत्र मनीष के रूप में की और छात्रा की हत्या की बात कबूल की।

जांच करते एसपी

पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा और सीओ कोंच डॉ. देवेंद्र पचौरी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले एट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमीटा में रूरा अड्डू की रहने वाली छात्रा खुशी का शव मिला था। वह बीए की परीक्षा देकर लौट रही थी, जब उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या के खुलासे के लिए एसओजी, एट कोतवाली और कोटरा थाने की पुलिस टीमें लगातार जांच में जुटी थीं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!