Monday, August 24, 2026

उरई में सर्राफा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी टीम ने मारा छापा, जीएसटी चोरी की मिल रही थी शिकायत

spot_img

जालौन में दीपावली से पहले कानपुर से आई जीएसटी की 7 टीमों ने उरई, जालौन, कोंच नगर के सर्राफा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर अचानक छापेमारी की, जिससे ज्वेलर्स व्यापारियों में हड़कंप मच गया, जीएसटी की टीमों द्वारा सर्राफा व्यापारी के प्रतिष्ठानों पर जांच की जा रही है। जीएसटी टीम ने यह छापेमारी सर्राफा व्यापारियों द्वारा जीएसटी में लगातार की जा रही चोरी को लेकर की गई है।

जीएसटी कानपुर की टीम को जानकारी मिली कि उरई में सर्राफा व्यापारी जीएसटी की चोरी कर रहे हैं और फर्जी बिल दिखा रहे हैं, इसी को लेकर गुरुवार दोपहर को कानपुर जीएसटी की सा टीम ऑन ने उरई सर्राफा बाजार में वेंकटेश ज्वेलर्स, सुदर्शन ज्वेलर्स, पंकज ज्वेलर्स सहित अन्य ज्वेलर्स के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा, इससे ज्वेलर्स व्यापारियों में हड़कंप मच गया, और कई ज्वेलर्स अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से गायब हो गए, इस दौरान जीएसटी टीम द्वारा इन सभी ज्वेलर्स के यहां दस्तावेज को देखा जा रहा है, टीमों ने आने जाने वाले पर प्रतिबंध लगा दिया है, साथ ही दुकान के अंदर जितने भी कारीगर और लोग मौजूद हैं, उन सभी से पूछताछ की जा रही है।

वही जीएसटी टीम सारे दस्तावेजों को भी खंगाल रही है, जिससे यह पता चल सके कि जीएसटी की कितनी चोरी सर्राफा व्यापारियों द्वारा की गई है, फिलहाल जीएसटी टीम अंदर जांच करने में जुटी हुई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!