Sunday, September 20, 2026

किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च निकाल कर किया प्रदर्शन पीएम भेजा ज्ञापन, किसानों ने कहा जल्द करे एमएसपी लागू और करें कर्जा माफ

जालौन में संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर उरई में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। यह ट्रैक्टर मार्च उरई के राठ रोड गल्ला मंडी से कलेक्ट्रेट तक निकला गया। इस दौरान किसानों को ट्रैक्टर को देखते हुए कलेक्ट्रेट के दरवाजों को बंद कर दिया गया, जिस कारण किसान अपने ट्रैक्टर कलेक्ट्रेट के अंदर नहीं ले जा सके।

जिस पर किसानों ने कलेक्ट्रेट के बाहर ही धरना प्रदर्शन किया, उनके धरना प्रदर्शन को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ उरई मौके पर पहुंचे और उनकी मांगों को सुनते हुए धरना प्रदर्शन को समाप्त कराया। इस दौरान किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट अजीत जायसवाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा और जल्द किसानों का कर्जा माफ एमएसपी गारंटी कानून बनाने की मांग की है।

किसानों के इस ट्रैक्टर मार्च का नेतृत्व भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन द्वारा किया गया। यह ट्रैक्टर मार्च उरई के गल्ला मंडी से शहर के विभिन्न चौराहों से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां किसानों की भीड़ को देख पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट गेट पर ताला जड़ दिया। जिससे किसान अंदर जाकर प्रदर्शन न कर सके। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों की बात सुनते हुए उनका ज्ञापन लिया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो सरकार को ठीक करने का काम करेंगे।

ट्रैक्टर मार्च निकालकर प्रदर्शन करते किसान

किसानों द्वारा निकाले गए ट्रैक्टर मार्च की अगुवाई करने वाले राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर यह ट्रैक्टर मार्च निकाला है। सरकार ने किसानों से सिंचाई की मुफ्त बिजली का वादा किया था, लेकिन इसमें शर्ते लगा दी, इन सड़कों को हटाया जाए इसके अलावा किसानों के लिए गारंटी एसपी कानून बनाया जाए, किसानों का कर्ज माफ किया जाए सरकार द्वारा इन मांगों को अगर पूरा नहीं किया जाता है, तो किस एक बार फिर आंदोलन करने पर विवश होगा, इन्हीं मांगों को लेकर किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च और तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!