Wednesday, August 19, 2026

आजम खान से जुड़े 10 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

spot_img

रामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम ने रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी समेत करीब 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई रामपुर के अलावा सहारनपुर और दिल्ली में भी की गई।

आजम खान

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीमें बुधवार सुबह करीब सात बजे संबंधित ठिकानों पर पहुंचीं। अधिकारियों ने परिसर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान बाहर से लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई।

बताया जा रहा है कि ईडी ने कुछ दिन पहले स्थानीय पुलिस से आजम खान के आपराधिक इतिहास और उनसे संबंधित मामलों का ब्योरा मांगा था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस से अपेक्षित जानकारी नहीं मिलने के बाद ईडी की टीम ने खुद ही संबंधित स्थानों पर पहुंचकर दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की।

छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारी विभिन्न दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं। हालांकि, कार्रवाई किस मामले और किन आरोपों से जुड़ी है, इसकी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की वजह और बरामद दस्तावेजों से जुड़े तथ्यों का स्पष्ट खुलासा होने की उम्मीद है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!