Friday, September 25, 2026

जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बना डंपर

जालौन में मंगलवार देर रात को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चलते डंपर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने डंपर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे डंपर पूरी तरीके से धू धू कर जल उठा। आग को देख चालक ने डंपर के पीछे के हिस्से को अलग किया और दमकल कर्मियों को सूचना दी, जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग की घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 208.6 किलोमीटर की है। यहां डंपर यूपी 74 टी 6970 में मंगलवार देर रात आग लग गई। यह डंपर कन्नौज से खाली उरई आ रहा था। जिसे कन्नौज जनपद के इंद्रगढ़ तिर्वा के ग्राम गशेम उमर्दा का रहने वाला चालक पुष्पेंद्र पुत्र राज बहादुर और खलासी संदीप पता लेकर आ रहा था। जब डंपर जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के 208.6 किलोमीटर के पास पहुंचा, तभी चलते डंपर के पहियों में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसे देख चालक ने तत्काल डंपर को रोका और उसके आगे का हिस्सा अलग किया और अपनी जान बचाई, साथ ही दमकल कर्मियों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिन्होंने पुलिस के साथ मिलकर आग पर काबू किया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं इस आग के कारण कुछ देर के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का आवागमन बाधित हो गया, आग बुझाने के बाद आवागमन फिर से शुरू किया जा सका।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!