Monday, August 24, 2026

जालौन में सिपाही व माता-पिता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

spot_img

जालौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नोएडा में तैनात सिपाही रघुनंदन सिंह की पत्नी रिंकी (21) ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। राधे कॉलोनी स्थित घर में हुई इस घटना में पत्नी को बचाने के प्रयास में सिपाही छत से गिरकर घायल हो गया।

मृतका के पिता कोमल सिंह राजपूत ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी 23 अप्रैल 2024 को रघुनंदन से हुई थी। शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसमें 11 लाख रुपये नकद भी दिए गए थे।

शिकायत के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में फोर व्हीलर, एसी, इन्वर्टर, सोने की जंजीर और पांच तोला सोना की मांग कर रहे थे। रिंकी के पति रघुनंदन, ससुर विजयपाल, सास रवि किरण, देवर रामजी और मौसेरे ससुर राहुल उसे प्रताड़ित करते थे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते थे।

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुष्टि की है कि महिला ने आत्महत्या की है। सीओ के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पुलिस दहेज हत्या के मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!