Monday, August 24, 2026

डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सभी को सतर्क रहने के दिए निर्देश, मुस्तैदी के साथ करें ड्यूटी, संदिग्धों पर रखे नजर

spot_img

जालौन में दूसरे दिन भी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में 13 केंद्रों पर दोनों पालियों में 7344 अभ्यर्थी परीक्षा देने केंद्रों पहुंचे, वही पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा सकुशल कराने के लिए जिला प्रशासन के साथ पुलिस अधिकारी मुस्तैद है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने जनपद में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया, साथ ही कंट्रोल रूम की भी जांच की, जिससे नकल विहीन पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा कराई जा सके।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रदेश में 5 दिन तक आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा कराई जा रही है, जिसमें जालौन में यह परीक्षा 13 केंद्रों पर कराई जा रही है, जिसमें प्रतिदिन 7344 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल हो रहे है।

परीक्षा नकलविहीन और पारदर्शिता से संपन्न कराने के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने उरई के राजकीय इण्टर कॉलेज, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज व गांधी महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, साथ ही ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सतर्क रहे, यदि कोई भी परीक्षा में गड़बड़ी करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, साथ ही सीसीटीवी कैमरे से पूरी तरह से निगरानी रखी जाए, वही यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!