Friday, October 23, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

डिप्थीरिया से बचाव के लिए बच्चों का कराया गया टीकाकरण, डीएम ने शिविर का किया शुभारंभ

डिप्थीरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सर्वोदय इण्टर कॉलेज उरई में डिप्थीरिया टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ सीता काट कर किया। जिसमें डिप्थीरिया बीमारी से बचाने के लिए 93 छात्र छात्राओं टीकाकरण कराया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि डिप्थीरिया बीमारी में बच्चे को जुखाम खासी के साथ गले में सूजन आ जाने के कारण जाली सी वन जाती है, जिससे बच्चे को सांस लेने में परेशानी होती है, दम घुटने से बच्चे की मृत्यु हो जाती है। इस बीमारी से वचाव का एक मात्र उपाय, नियमित टीकाकरण है।

वही सीएमओ डॉक्टर एनडी शर्मा डेढ माह, ढाई माह तथा साढे तीन माह पर डी०पी०टी० की तीन डोज तथा (16-24 माह) प्रथम बूस्टर एवं 5 वर्ष पर द्वितीय बूस्टर डोज, तथा 10 वर्ष एवं 16 वर्ष पर टी०डी० का टीका लगाया जाता है। किसी कारण से टीका छूट जाने पर उसी अन्तराल में डी०पी०टी० का बूस्टर डोज लगाई जाती है।उन्होंने कहा कि अत्यधिक खतरे के कारण जनपद के ब्लाक डकोर एवं कोंच मे दिनांक 26,27,30 सितम्बर 01,03 तथा 4 अक्टूबर 2024 को 5 वर्ष, 10 वर्ष, तथा 16 वर्ष के छूटे हुये बच्चो को डिप्थीरिया/गला घोटू बीमारी के बचाव हेतु स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान चलाया जाना है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चो को डी०पी०टी० का टीका नही लगा है वे अपने एवं अपने अडोस-पडोस के 5 वर्ष, 10 वर्ष एवं 16 वर्ष के बच्चो का गला घोटू जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिये डी०पी०टी० टीका अवश्य लगवाये। उन्होंने कहा कि आप अपने क्षेत्र के लोगो को डिप्थीरिया टीकाकरण के बारे मे जानकारी अवश्य दे मुझे पूरा विश्वास है कि आपके डिप्थीरिया टीकाकरण के प्रति जनता मे विश्वास बढेगा तथा आपके सद प्रयासो से टीकाकरण के प्रति जनसमान्य के अन्दर व्याप्त भ्रान्तियो को दूर कर अनुकूल वातावरण तैयार किया जा सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!