Sunday, September 20, 2026

जालौन में स्कूली बच्चों से भरी क्रूजर गाड़ी पलटी, उसमें सवार दो दर्जन बच्चे घायल, 3 की हालत नाजुक

जालौन में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां स्कूली छात्रों को लेकर आ रही 1 क्रूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा पलटी, इस हादसे में बस में सवार लगभग दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए, हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, जिसे सुनकर वहां से गुजरने वाले राहगीर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटना को देखते हुए पुलिस को सूचना दी साथ ही क्रूजर में फसे बच्चो को बाहर निकाला। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने एंबुलेंस की मदद से सभी बच्चों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा में भर्ती कराया, जहां नाजुक हालत होने पर चिकित्सक द्वारा तीन बच्चों को उरई के लिए रेफर कर दिया।

घटना कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव के पास की है। बताया गया है कि कदौरा में संचालित डिफोडिल विद्यालय की एक मिनी बस भेड़ी तथा बड़ागांव क्षेत्र से लगभग दो दर्जन स्कूली बच्चों को लेकर क्रूजर गाड़ी कदौरा के लिए सुबह आ रही थी, जैसे ही गाड़ी बड़ा गांव के आगे पुलिया के पास पहुंची, तभी क्रूजर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती  में जा पलटी जिससे उसमें सवार लगभग दो दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए और उनकी चीख पुकार मच गई, इस दौरान चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे को वहां से निकलने वाली राहगीरों ने देखा, वह मौके पर पहुंचे और स्कूली क्रूजर में फंसे सभी बच्चों को बाहर निकाला, साथ ही पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने एंबुलेंस की मदद से सभी बच्चों को इलाज के लिए कदौरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है, जिसमें तीन बच्चो की हालत नाजुक होने पर उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चों की परिजन भी मौके पर पहुंचे, बताया गया है कि जिस स्कूल बस को बच्चों के लिए लाया जा रहा था उसकी फिटनेस भी सही नहीं थी, हादसे के बाद चालक भी मौके से फरार हो गया।

इस मामले में कालपी के क्षेत्राधिकारी डॉ देवेंद्र पचौरी ने बताया कि क्रूजर वैन में लगभग दो दर्जन बच्चे बैठे हुए थे, जिसमें तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, बाकी की हालत सामान्य है, चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!