Tuesday, August 25, 2026

राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी पर एसएन गुप्ता पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, बने कई वैज्ञानिक मॉडल

spot_img

जालौन के कोंच नगर के एसएन गुप्ता पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 4 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी में वैष्णवी पटेल, सौम्या अग्रवाल, आर्य रेजा, इसिता अग्रवाल, पारुल मिश्रा और जानवी पटसरिया समेत कई छात्रों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने हाइड्रोलिक क्रेन, सौर प्रणाली और डीएनए मॉडल बनाए। इसके अलावा घर सुरक्षा मॉडल, ऊर्जा दक्ष रोड लाइट और प्लास्टिक हटाओ-पर्यावरण बचाओ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी मॉडल प्रस्तुत किए।

विद्यालय के प्रबंधक सुरेश कुमार गुप्ता ने सभी मॉडल का निरीक्षण किया। छात्रों ने अपने-अपने मॉडल के वैज्ञानिक पहलुओं को विस्तार से समझाया। प्रबंधक ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों व अभिभावकों की सराहना की।

कार्यक्रम में राहुल गुप्ता, ज्योति गुप्ता, प्रभांकर पिपरिया, रश्मि अग्रवाल, अमित व्यास, राहुल यादव, संजय अग्रवाल, वर्षा राठौर और मानसी सोनी सहित स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!