Tuesday, August 25, 2026

जालौन में थमा प्रचार, प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह वर्मा ने निकाला जुलूस, मतदाताओं से मांगे वोट

spot_img

जालौन में पांचवें चरण के लिए प्रचार प्रचार थम गया है, पांचवे चरण के प्रचार के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह वर्मा ने उरई शहर में जुलूस निकाला। यह जुलूस अग्रवाल धर्मशाला से शहर के अलग अलग इलाकों से निकाला गया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने अपने समर्थन में मतदाताओं से वोट देने की अपील की।

भाजपा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह वर्मा

 

बता दे कि जालौन में 20 मई को पांचवें चरण के लिए मतदान होना है, जिसके लिए 18 मई को प्रचार के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी, भाजपा, बसपा, निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने अपनी ताकत दिखाने के लिए जुलूस निकाला। जालौन लोकसभा सीट के लाए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने अग्रवाल धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की, जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने पार्टी के पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया साथी कहा कि बीते कई दिनों से पार्टी के पदाधिकारी लगातार मेहनत कर रहे हैं उनकी मेहनत को वह कभी नहीं भूलेंगे।

बैठक के बाद भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह वर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी, भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी शिखा दुबे सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अग्रवाल धर्मशाला से जुलूस निकाला साथ ही जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

केंद्रीय लोकसभा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा

यह जुलूस रामनगर होते हुए माहिल तालाब, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौराहा, अंबेडकर चौराहे होते हुए भाजपा लोकसभा के केंद्रीय कार्यालय मनिंद्रालय में समाप्त हुआ। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह वर्मा ने सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया और कहा कि 20 मई को सभी लोग मतदान करने पहुंचे, इसके अलावा पोलिंग बूथ पर भी ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान कराने पहुंचे, जिससे एक बार फिर से मोदी सरकार बनाई जा सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!