Sunday, August 16, 2026

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश की अंतिम तिथि, अब 10 अगस्त तक दयानंद वैदिक कॉलेज उरई में होंगे दाखिले

spot_img

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत देते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार दयानंद वैदिक कॉलेज, उरई में प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार संचालित की जा रही है।

दयानंद वैदिक महाविद्यालय उरई

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेश चंद्र पांडे ने ने बताया कि बीए, बीएससी (बायो ग्रुप एवं मैथ ग्रुप), एमए तथा एमएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं अब 10 अगस्त तक प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक महाविद्यालय पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं।

इसके अलावा बीएड एवं एमएड पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। एमए में सभी विषयों तथा एमएससी के सभी विषयों के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कर लें।

महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्रवेश संबंधी प्रक्रिया विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार ही संचालित होगी। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं अभी तक किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले सके हैं, उनके लिए यह अंतिम अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!