Monday, August 24, 2026

बुमराह ने बने ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर, एक साल में लिए 71 विकेट, सबसे कम औसत से 200 टेस्ट विकेट लेने वाले बने गेंदबाज

spot_img

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सोमवार को ICC ने उन्हें टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना। वह यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की दौड़ में इंग्लैंड के जो रूट, हैरी ब्रूक और श्रीलंका के कामिंडु मेंडिस भी शामिल थे।

बुमराह ने वर्ष 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 टेस्ट मैचों में 14.92 के बेहतरीन औसत से 71 विकेट झटके। वह एक कैलेंडर वर्ष में 70 से अधिक विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बने। इससे पहले रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले और कपिल देव ने यह उपलब्धि हासिल की थी। विशेष बात यह है कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में 70 से अधिक विकेट लेने वाले 17 गेंदबाजों में से किसी का औसत बुमराह के 14.92 के बराबर नहीं रहा।

ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह ने 32 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी जीता। इसी सीरीज के दौरान उन्होंने 200 टेस्ट विकेट का आंकड़ा भी पार किया और वह ऐसा करने वाले 12वें भारतीय गेंदबाज बने। 31 वर्षीय बुमराह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे कम औसत (19.4) से 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।

ICC की ओर से अन्य पुरस्कारों में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर और भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना को विमेंस वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। मंगलवार को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया जाएगा, जिसमें बुमराह को प्रबल दावेदार माना जा रहा है हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!