Sunday, September 20, 2026

उरई में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर, मामू-भांजे की मजार के कोने समेत अवैध अतिक्रमण हटाए गए

जालौन के शहर में सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद, राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने जिला परिषद चौराहे से लेकर मामू-भांजे की मजार तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटाया। अभियान के दौरान सड़क की जद में आ रहे मामू-भांजे की मजार के कोने पर भी बुलडोजर चलाकर अतिक्रमित हिस्से को हटाया गया।

प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, जिससे अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अधिकारियों ने सड़क किनारे बने अस्थायी निर्माण, टिन शेड, चबूतरे और अन्य अवैध कब्जों को हटाते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया।

सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य जनहित से जुड़ा हुआ है। लंबे समय से सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या भी उत्पन्न होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि और सड़क की सीमा पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या कब्जा न करें तथा शहर के विकास कार्यों में सहयोग दें।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे भविष्य में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ जलनिकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!