Saturday, September 19, 2026

जालौन में NH 27 पर सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसी बाइक, हादसे में 2 की मौत, बर्थडे पार्टी में जा रहे थे दोनों

जालौन में गुरुवार देर शाम को झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे 27 स्थित कालपी के दुर्गा मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके कर मौत हो गई। घटना को देख लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 स्थित कालपी के दुर्गा मंदिर के पास की है। बताया गया कि कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम गानहा निवासी पवन 25 वर्ष पुत्र रामस्वरूप उम्र अपने साथी रामबाबू पुत्र तुलसीराम के साथ गुरूवार शाम 7 बजे बाईक पर सवार होकर कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवकली में अपने रिश्तेदार की बर्थडे पार्टी मे शामिल होने के लिए आ रहे थे, जैसे ही वह कालपी के यमुना पुल पार करके दुर्गा मन्दिर के पास पहुंचे थे, सर्दी के कारण वह बाइक कर कंट्रोल नहीं कर सका।

इसी दौरान सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसा, टक्कर इतनी जोरदार थी कि वहां मौजूद लोग सुनकर मौके पर पहुंचे, और डंपर में पीछे से घुसे बाइक सवार दोनों युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, साथ ही पुलिस को सूचना देते आनन फानन में पास में बने कालपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। वही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही इसके बारे में परिजनों को सूचना दे दी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!