Monday, August 24, 2026

जालौन में सीक्रेट हार्ट में पढ़ने वाली छात्रा को स्कूल में बस ने रौंदा, छात्रा की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

spot_img

जालौन में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सीक्रेट हार्ट में पढ़ने वाली कक्षा 2 की छात्रा को बस ने स्कूल में ही टक्कर मार दी, जिससे छात्रा की मौत हो गई, इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने जांच करने के बाद मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही टक्कर मारने वाली बस चालक को हिरासत में ले लिया।

घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोंच रोड स्थित सीक्रेट हार्ट पब्लिक स्कूल की है। बताया गया कि एट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वर्ध के रहने वाले कौशलेंद्र सिंह की पत्नी मांडवी अपने दो बच्चों राधिका (8) व हर्ष (6) के साथ उरई के पाठकपुरा मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर बच्चों को शहर के कोंच रोड स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में पढ़ा रही है, जबकि कौशलेंद्र गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं।

सोमवार की सुबह दोनों बच्चे बस से स्कूल के लिए निकले थे, स्कूल पहुंचने पर बस से छात्रा राधिका उतरी, उसी दौरान चालक ने लापरवाही से बस को बैक कर दिया, जिसे बस का पहिया राधिका के ऊपर चढ़ दिया। जिससे उसकी दबकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्कूल के स्टाफ के साथ परिजन व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

वही मौके पर पहुंचे सीओ उरई उमेश कुमार पांडेय और कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने मामले की जांच करते हुए छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में उरई के क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार पांडेय का कहना है कि इस घटना में चालक को और बस को कब्जे में ले लिया है, चालक से पूछताछ की जा रही है, लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!