Friday, November 7, 2025
spot_img

उरई में भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन

spot_img

उरई में बुधवार को भगवान श्री परशुराम के प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया। यह शोभायात्रा नगर के प्राचीन सिद्धपीठ ठडेश्वरी मंदिर से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने जय श्री परशुराम के जयकारों के साथ नगर को गुंजायमान कर दिया। रास्ते भर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। आयोजन का वातावरण पूर्णतः धार्मिक और उत्सवमय बना रहा।

शोभा यात्रा में विप्र समाज के लोग

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ और परशुराम सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। सिद्धपीठ ठडेश्वरी मंदिर के महंत श्री 1008 सिद्ध राम दास जी महाराज, मंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा एवं सनातन धर्म के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नगर के गणमान्य नागरिक और समाजसेवी भी आयोजन में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में धर्म, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

कालपी में निकाली गई शोभा यात्रा में विधायक विनोद चतुर्वेदी और श्रद्धालु

राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अभिषेक दीक्षित ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर ने सभी को समान अधिकार और सम्मान के साथ इस संसार में भेजा है। भगवान परशुराम ने समाज को धर्म, न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। हमें उनके बताए मार्गों का अनुसरण करते हुए समाज में सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करना चाहिए।

भगवान परशुराम की शोभायात्रा के दौरान विप्र समाज की महिलाएं

 

इस शोभायात्रा में अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें अंशुमान दीक्षित, एडवोकेट मनीष दीक्षित, विजय बाजपेई, तरुण तिवारी, सिद्धार्थ दिवौलिया, श्रीराम पांडेय, राहुल दिवौलिया, दीपु त्रिपाठी, बच्चू महाराज, रामेंद्र त्रिपाठी (जिला पंचायत सदस्य), पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, जयदीप, रत्नेश त्रिपाठी, अनुराग द्विवेदी, पं. बेटू बोहरे, प्रद्युम्न द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। स्वयं प्रभा दुबे, डॉ. रचना, पूजा शुक्ला, संगीता पाठक, गरिमा पाठक आदि महिलाएं भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहीं। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और एकता का अनुपम संगम देखने को मिला।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!