Monday, August 3, 2026
spot_img

सावन के पहले सोमवार पर भूरेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा व श्रद्धालु सुविधाओं का लिया जायजा

spot_img

सावन के पहले सोमवार पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात, स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंदिर परिसर में सुव्यवस्थित बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं की सुचारु आवाजाही तथा संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग, मंदिर परिसर और मार्गों की नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, शौचालयों की स्वच्छता तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेटों की तैनाती, स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, एम्बुलेंस एवं अग्निशमन सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने पर बल दिया।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सतर्क बनाए रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!