Sunday, August 2, 2026
spot_img

बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधा; साथी फरार

spot_img

जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के खोड गांव में शनिवार देर रात बाइक चोरी की कोशिश कर रहे दो युवकों में से एक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए चोर को एक खंबे के सारे रस्सी से बांधकर पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, खोड गांव निवासी सुनील पुत्र पप्पू के घर के बाहर खड़ी बाइक को देर रात दो युवक चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गृहस्वामी की नजर दोनों संदिग्धों पर पड़ गई। उन्होंने तत्काल शोर मचाते हुए “चोर-चोर” चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक युवक भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने दबोच लिया।

पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अजय निवासी बेहमही बताया। वहीं उसका फरार साथी जीतू निवासी सरेनी बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को रस्सी से बांध दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने रात में ही उससे पूछताछ शुरू कर दी। फरार आरोपी की तलाश भी की जा रही है।

कुठौन्द थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पकड़े गए युवक से पूछताछ के आधार पर उसके फरार साथी और चोरी की अन्य संभावित घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!