Saturday, September 19, 2026

जालौन में चोरी की योजना बनाते दो गिरफ्तार

जालौन जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत सिरसाकलार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक स्टार्टर और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस मामले का खुलासा जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने किया।

डॉ. सोनी ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन में जिलेभर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिरसाकलार पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई। इस पर कूटरचित नंबर प्लेट UP 92 A7903 लगी थी, जबकि वाहन का वास्तविक पंजीकरण नंबर UP 92 AC 6730 है। जांच में यह मोटरसाइकिल कोतवाली उरई क्षेत्र से चोरी होना पाई गई।

इसके अलावा, एक स्टार्टर भी बरामद किया गया, जो कोतवाली जालौन क्षेत्र में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित निकला। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक प्लास्टिक के झोले में चोरी करने के विभिन्न उपकरण भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आशीष कुमार पुत्र सुनील कुमार (23 वर्ष), निवासी ग्राम शहजादपुरा, कोतवाली जालौन तथा गौरव उर्फ बेटू पुत्र गंगा प्रसाद (20 वर्ष), निवासी ग्राम पड़री, कोतवाली कालपी के रूप में हुई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!