Saturday, September 19, 2026

जालौन में 25 को आयेगे सीएम योगी, 1200 करोड़ की परियोजना का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को जालौन जनपद का दौरा करेंगे। इस दौरान वे लगभग 1200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें लंबे समय से प्रतीक्षित नई तहसील उरई भवन का लोकार्पण भी शामिल है। मुख्यमंत्री उरई के कालपी रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने नवीन गल्ला मंडी पहुंचकर जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक, पुलिस और विभिन्न विभागों के कर्मचारी लगातार तैयारियों में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लगभग 1200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से जनपद में सड़क, भवन, आधारभूत संरचना और अन्य विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। नई तहसील उरई के लोकार्पण से क्षेत्र के हजारों लोगों को राजस्व संबंधी सेवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस अधिकारी कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री का दौरा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!