Saturday, September 19, 2026

पूजा में शामिल होने आया युवक पेड़ से फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

अहमदाबाद से चाचा के घर आषाढ़ पूजा में शामिल होने आया 19 वर्षीय युवक रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। देर रात परिजनों की तलाश के दौरान उसका शव रामहेतपुरा गांव के पास एक यूकेलिप्टस के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कस्बा माधौगढ़ के मोहल्ला पटेल नगर निवासी रवी सिंह उर्फ ओम (19) अहमदाबाद में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह शनिवार को अपने चाचा मंगल सिंह के घर आषाढ़ पूजा में शामिल होने के लिए माधौगढ़ आया था। रविवार शाम वह घर से निकला, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

देर रात खोजबीन के दौरान रामहेतपुरा गांव के पास एक यूकेलिप्टस के पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के चाचा मंगल सिंह ने बताया कि रवी के माता-पिता और भाई का पहले ही निधन हो चुका है। वह अहमदाबाद में रहकर नौकरी करता था और पारिवारिक पूजा में शामिल होने के लिए घर आया था। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!