Thursday, July 16, 2026
spot_img

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती चढ़ी टावर पर, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मनाने में जुटे

spot_img

जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छौंक में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय युवती प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को दी गई, जो मौके पर पहुंचे, साथ ही दमकल कर्मी भी बचाव के लिए मौके पर है, जिससे युवती को स्वाद कुशल नीचे उतर जा सके।

जानकारी के अनुसार युवती की पहचान मुस्कान (22 वर्ष), निवासी ऊसरगांव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि जब तक उसके प्रेमी को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा और उससे शादी कराने का आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी।

लोगों की जमा भीड़

बताया जा रहा है कि युवती का प्रेमी मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार क्षेत्र का निवासी है। टावर पर चढ़ी युवती लगातार अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की मांग कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर टावर के आसपास लोगों की भीड़ को हटाया और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिया।

काफी देर से पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग युवती को समझा रहे है, जिससे उसे नीचे उतारा जा सकें, अधिकारियों ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी और कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद युवती अपनी मांग पर अड़ी हुई और बार-बार प्रेमी को बुलाने की जिद करती रही।

घटना के चलते गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रशासन की प्राथमिकता युवती की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!