Tuesday, July 14, 2026
spot_img

स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त, सघन जांच अभियान में सुरक्षा मानकों की हुई पड़ताल

spot_img

जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को स्कूली वाहनों का विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने अपनी टीम के साथ किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के वाहनों की गहन जांच कर सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।

जांच के दौरान अधिकारियों ने वाहनों में फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी गेट, फर्स्ट एड बॉक्स, वाहन की फिटनेस, बीमा, परमिट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (पीयूसी), चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा निर्धारित क्षमता के अनुरूप छात्रों के परिवहन की जांच की। जिन वाहनों में दस्तावेजों या सुरक्षा मानकों से संबंधित कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए।

यातायात टीम ने विद्यालय प्रबंधन और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने, वाहनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूरी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले या मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे विशेष जांच अभियान चलाए जाते रहेंगे, ताकि जनपद के सभी विद्यालयी वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि यदि किसी स्कूल वाहन में सुरक्षा संबंधी कमी दिखाई दे तो उसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को अवश्य दें।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!