Tuesday, August 25, 2026

मंडप विसर्जन के दौरान यमुना में डूबा युवक, मौत से गांव में मातम

spot_img

जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी में मंडप विसर्जन के दौरान यमुना नदी में डूबने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम टिकरी निवासी मोहित (20) पुत्र रजपाल अपने मोहल्ले के एक परिवार के साथ मंडप विसर्जन की रस्म निभाने के लिए यमुना घाट गया था। बताया जाता है कि विसर्जन के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए तुरंत पानी में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घाट पर पहुंच गए। युवक को घर लाया गया, जहां उसके निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सिरसा कलार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया कि ग्राम टिकरी में 7 जुलाई को पंचम के परिवार में विवाह समारोह संपन्न हुआ था। उसी कार्यक्रम के तहत मंडप विसर्जन की रस्म के लिए परिजन और ग्रामीण यमुना घाट पहुंचे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। युवक की असमय मौत से शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!