Thursday, July 2, 2026
spot_img

जालौन के कालपी में निषाद पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन, चुनावी तैयारियों का दिया मंत्र; मंच से कार्यकर्ता पर भड़के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद

spot_img

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गुरुवार को जालौन जिले की कालपी विधानसभा में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनावी अभियान में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

सम्मेलन के दौरान डॉ. संजय निषाद ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी मछुआ समाज को उसका आरक्षण अधिकार दिला देती है, तो निषाद पार्टी सत्ता और पद का मोह त्यागने में एक पल भी नहीं लगाएगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए कुर्सी नहीं, बल्कि समाज का सम्मान, अधिकार और उत्थान सर्वोपरि है।

उन्होंने चुनाव नजदीक होने का उल्लेख करते हुए समाज को सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि चुनाव आते ही कई लोग समाज के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करेंगे। विशेष रूप से बुंदेलखंड के लोगों को सजग रहना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को अपना परिवार मानते हुए एकजुट रहने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सम्मेलन के दौरान उन्होंने निषाद समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय की बात करते हुए फूलन देवी के संघर्षों का भी उल्लेख किया और समाज को संगठित रहने का संदेश दिया।

मंच पर कार्यकर्ता से तीखी नोकझोंक

कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया, जब एक कार्यकर्ता अपनी बात रखने के लिए मंच पर पहुंच गया। इस पर कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद नाराज हो गए और उन्होंने कार्यकर्ता को कड़ी फटकार लगाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने कार्यकर्ता से “दिमाग सही कर लो…” कहते हुए नाराजगी जताई और आगे विवादित भाषा का भी प्रयोग किया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसकी चर्चा कार्यक्रम के बाद भी होती रही।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और निषाद समाज के लोग उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से पार्टी ने कालपी विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने का संदेश दिया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!