Monday, August 24, 2026

हमीरपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत

spot_img

हमीरपुर जनपद में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसे उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र के महेरा गांव निवासी 18 वर्षीय सुदर्शन किसी काम से मुस्करा गया हुआ था। मंगलवार देर शाम वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए घायल युवक को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। परिजन आनन-फानन में उसे उरई लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!