Monday, August 24, 2026

उरई में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सौगात

spot_img

जनपद जालौन में शिक्षा के क्षेत्र में मंगलवार को एक नई शुरुआत हुई। उरई मंडी स्थित अस्थायी परिसर बड़ेरा में केंद्रीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया और नन्हे विद्यार्थियों को टॉफियां वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

छात्र छात्राओं को टॉफी देते विधायक

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू होने से जनपद के विद्यार्थियों को अब अपने जिले में ही गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक हैं और यहां पढ़ने वाले बच्चों को अनुशासित एवं प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

विद्यालय का निरीक्षण करते

उन्होंने कहा कि यह विद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि जालौन के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। इससे जिले के अभिभावकों को भी अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए दूसरे शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं का विस्तार होगा और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने जनपद में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत को ऐतिहासिक और स्वागतयोग्य कदम बताते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

केंद्रीय विद्यालय के शुभारंभ के साथ ही जालौन के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसरों के नए द्वार खुल गए हैं। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह विद्यालय जिले के मेधावी छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!