Monday, August 24, 2026

बाइक और स्कूटी की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल, शादी समारोह में जा रहे थे शामिल होने

spot_img

जालौन में मंगलवार शाम करीब 7 बजे कोंच कोतवाली क्षेत्र के परैथा गांव के पास सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार 60 वर्षीय गोविंद दास की मौके पर मौत हो गई। उनका बेटा अरविंद घायल हो गया।

गोविंद दास अपने बेटे अरविंद के साथ बाइक (UP 93 BZ 5743) से पहाड़गांव से सदुपुरा गांव जा रहे थे। वे एक शादी समारोह में शामिल होने वाले थे। परैथा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में गोविंद दास की मौके पर मौत हो गई। अरविंद सड़क पर गिर पड़ा।

पुलिस ने एंबुलेंस से घायल अरविंद को सरकारी अस्पताल कोंच पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार अरविंद की स्थिति नाजुक है। उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।

कोतवाली प्रभारी विजय कुमार पाण्डेय मौके की जांच कर रहे हैं। स्कूटी और उसके सवारों की तलाश जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि परैथा गांव के पास अक्सर तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटनाएं होती हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!