Monday, August 24, 2026

झांसी कमिश्नर ने की बैठक, विद्युत पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं कर दिया जोर

spot_img

झांसी मंडल के मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने सोमवार को जालौन में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के साथ विकास भवन में बैठक की।

मंडलायुक्त ने गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत और जल आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। कोटा मुस्तकील और गिरथान ग्राम की पेयजल योजनाओं में विद्युत आपूर्ति की समस्या को एक सप्ताह में हल करने को कहा।

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लू से बचाव के प्रबंध करने के आदेश दिए गए। अस्पतालों में एम्बुलेंस की नियमित जांच, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए।

शिक्षा विभाग को सभी विद्यालयों में समय से किताबें और यूनिफॉर्म वितरित करने को कहा गया। निपुण आकलन परीक्षा में खराब प्रदर्शन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। शिक्षा समितियों को गांव-गांव जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने को कहा।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में जालौन के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अधिकारियों को बधाई दी गई। पशुपालन विभाग को गौशालाओं में गोवंश के लिए लू से बचाव के उपाय और नियमित निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!