Tuesday, August 25, 2026

उरई रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, कोंच-एट-सरसौखी ट्रेन के समय बदलने का दिया आश्वासन

spot_img

झांसी मंडल के डीआरएम दीपक कुमार सिंहा ने सोमवार को उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

डीआरएम ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट विंडो और ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन का निरीक्षण किया। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर जल्द ही लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए जाएंगे। गर्मी के मौसम को देखते हुए वाटर कूलर की व्यवस्था भी की जाएगी।

वही महत्वपूर्ण घोषणाओं में महाकाल एक्सप्रेस क्लोन और साबरमती एक्सप्रेस का उरई स्टेशन पर ठहराव शामिल है। कोंच-एट-सरसोखी शटल ट्रेन के समय में बदलाव किया जाएगा, ताकि एट स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों से यात्रियों का मिलान हो सके।

स्टेशन के बाहर 150 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

व्यापारियों ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर उरई से दिल्ली तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग की। डीआरएम ने इस प्रस्ताव को रेल मंत्रालय को भेजने का आश्वासन दिया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!