Monday, August 24, 2026

बोहदपुरा में लगाते गए एनएसएस शिविर में छात्रों की पहल, रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

spot_img

जालौन के बोहदपुरा में दयानंद वैदिक कॉलेज उरई की राष्ट्रीय सेवा योजना की चतुर्थ इकाई का विशेष शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

स्वयंसेवक छात्रों ने बोहदपुरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर की सफाई की। इसके बाद गांव में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में डीवीसी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेश चंद्र पांडेय ने सभी छात्रों से निष्ठा और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या शशि शुक्ला ने कहा कि सामाजिक बदलाव के लिए सोच में बदलाव जरूरी है।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज गुप्ता ने बताया कि एनएसएस की शुरुआत 24 सितंबर 1969 को भारत सरकार के युवा खेल मंत्रालय द्वारा की गई थी। यह योजना छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जाती है।

कार्यक्रम में आकाश श्रीवास्तव, आयुष, उपवन प्रताप, सागर शर्मा, इंद्रजीत सिंह, हर्ष अहिरवार, रागबन प्रताप, अविनाश सिंह, आदित्य कुमार, अजहर खान, रितिक राजपूत समेत कई स्वयंसेवक शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मनोज गुप्ता ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!