Monday, August 24, 2026

जालौन में कूड़ा डालने को लेकर विवाद, महिलाओं ने एक महिला को बेरहमी से पीटा

spot_img

जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुड़ा खास में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में कई महिलाओं ने मिलकर एक महिला की पिटाई की।

मामला सड़क किनारे कूड़ा डालने को लेकर शुरू हुआ। एक महिला ने पड़ोस की महिला के मकान के बगल में कूड़ा डाल दिया। इस पर पड़ोसी महिला ने कूड़ा हटाने को कहा। बात बढ़ने पर दोनों में विवाद होने लगा।

विवाद के दौरान कई अन्य महिलाएं भी वहां आ गईं। इन महिलाओं ने कूड़ा डालने वाली महिला को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित महिला मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। इस दौरान एक युवक भी महिलाओं के साथ मिलकर पीड़िता की पिटाई करता दिखा।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मारपीट में शामिल महिलाओं की पहचान करने में जुटी है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!