Monday, August 24, 2026

उरई के टाउन हाल में शुरू हुई बुक बैंक, प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को मिलेगी नि:शुल्क किताबे

spot_img

उरई के टाउन हॉल ट्रस्ट की लाइब्रेरी में अब छात्रों को मिलेगी नई सुविधाएं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने लाइब्रेरी में बुक बैंक और हस्तनिर्मित कागज कन्वर्जन सेंटर का उद्घाटन किया।

लाइब्रेरी में रोजाना 100 से ज्यादा छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। अब उन्हें बुक बैंक से मुफ्त किताबें मिलेंगी। साथ ही वाई-फाई की सुविधा से डिजिटल संसाधनों का लाभ भी उठा सकेंगे।

टाउन हॉल परिसर में ‘कालपी हस्तनिर्मित कागज कन्वर्जन सेंटर’ की भी स्थापना की गई है। यह जिले का पहला ऐसा केंद्र है। यहां स्थानीय हस्तनिर्मित कागज से कलात्मक वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना के तहत कालपी के हस्तनिर्मित कागज को जीआई टैग मिल चुका है। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, रोहित विनायक, आलोक गुप्ता, डॉ. सुभाष गुप्ता, अखिलेश कौशल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!