Monday, August 24, 2026

जालौन में घर में मिले मां बेटी के शव, जहर खाकर हुई मौत, मायके वालों का आरोप ससुराल के लोगों ने जहर लेकर मारा

spot_img

जालौन में संदिग्ध हालत में घर में मां बेटी के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घर में मां- बेटी के शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी। वहीं मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्होंने ससुरालीजनों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक प्रियंका

घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के अजनारी रोड रेलवे क्रॉसिंग स्थित रामनगर की है। बताया गया है कि यहां के रहने वाले अश्विनी कुमार की 30 वर्ष की पत्नी प्रियंका तथा 5 वर्षीय पुत्री प्रिंसेस का घर में शव मिला है, घर में शव मिलने की जानकारी महिला के सास-ससुर ने पुलिस को दी, शव मिलने की जानकारी मिलते ही उरई क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मामले की जांच करते हुए फॉरेंसिक टीम की मदद से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही बताया गया कि महिला प्रियंका और उसकी पुत्री प्रिंसेस ने जहर खाया है, जिस कारण उनकी मौत हुई है। इसकी जानकारी जब मायके वालों को हुई तो उसके भाई और पिता मौके पर पहुंचे, जिन्होंने ससुराली जनों पर गंभीर आरोप लगाए।

मृतक प्रिंसेस

मृतक के भाई का कहना है कि 18 फरवरी को उसके जीजा अश्वनी बहन को और भांजी को घर ले गए, जहां उसे जहर देकर मार दिया, साथ ही परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए कि आए दिन ससुराल के लोग दहेज की मांग करते थे, जिस कारण उनका विवाद चल रहा था।

इस मामले में सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि मामले में प्रथम दृष्टि जहर खाने से मौत प्रकाश में आ रही है, दोनों के शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, परिजनों की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है, शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि ससुराल के लोग घर पर ही है, उसका पति एलएलबी कर रहा है जो बाहर था।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!