Monday, August 24, 2026

बुंदेलखंड में बदला मौसम, 20 मिनिट तक हुई मूसलाधार बारिश, मटर की फसल को नुकसान

spot_img

बुंदेलखंड के जालौन में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार देर रात मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाओं और आकाशीय चमक के साथ 20 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई।

बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह भी बारिश की संभावना है। जनपद के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट की आशंका है।

इस बारिश का कृषि पर मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। जहां गेहूं की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हुई है। वहीं मटर की कटी हुई फसल को नुकसान की आशंका है। खेतों में पक कर तैयार हो चुकी और कटी पड़ी फसलों को भी नुकसान हो सकता है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!