Tuesday, August 25, 2026

कुंभ से स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भारी लोडर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पलटी, एक की मौत 11 घायल

spot_img

जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर लोडर पलटने से एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए थे, जिनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया था, इस हादसे में घायल एक श्रद्धालु की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। यह सभी श्रद्धालु प्रयागराज से कुंभ स्नान करने के बाद राजस्थान के धौलपुर लौट रहे थे। हादसा डकोर कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 186 किलोमीटर प्वाइंट पर यह हादसा हुआ था।

बता दे कि राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले एक दर्जन श्रद्धालु लोडर UP 82 AT 3630 से प्रयागराज में कुंभ स्नान करने गए थे, यहां से वह वापस लौट रहे थे। जिसमें लाखन (65) पुत्र फत्ते, जिसमें लक्ष्मण (27) पुत्र महावीर, भगवती शरण (26) पत्नी लक्ष्मण, सोनू, मथुरा, कंचन, प्रीति, महेश विशाल, केदार, लोरी और मोहिनिया शामिल थे। जैसे ही लोडर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 186 किलो मीटर प्वाइंट पर पहुंचा, तभी लोडर का एक्सल टूटने के कारण लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सभी घायल हो गए।

मृतक के परिजन

हादसे के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया, जिसमें इलाज के दौरान लाखन ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य का इलाज किया जा रहा है। वही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!