Monday, August 24, 2026

जालौन में बिजली के पोल की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

spot_img

जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सन्दी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब एक व्यक्ति अपने घर के बाहर लगे पेड़ को काट रहा था। पेड़ को ट्रैक्टर से खींचने के दौरान वह बिजली के तारों पर गिर गया, जिससे बिजली का खंभा टूट गया।

खंभा टूटकर वहां कंचे खेल रहे बच्चों की तरफ गिरा। अन्य बच्चे भाग निकले, लेकिन देव नामक बच्चा खंभे की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता राजेन्द्र कुशवाहा गुजरात में पानीपूरी का काम करते हैं और दादी की मृत्यु के कारण 20 जनवरी को ही गांव आए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस दर्दनाक हादसे से मृतक की मां फूलन देवी, भाई गजेंद्र और बहन चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!