Monday, August 24, 2026

जालौन में चबूतरे के विवाद में गई मासूम की जान, पुलिस जांच में जुटी

spot_img

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिनौरा में एक चबूतरे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने गुरुवार शाम एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। परशुराम बरार और उनके ताऊ भूप सिंह के बीच पिछले एक महीने से चल रहे विवाद में एक साल की मासूम नंदनी की जान चली गई।

घटना उस समय हुई जब चबूतरे को लेकर दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी शुरू हो गई। विवाद को सुलझाने के लिए परशुराम की पत्नी विनीता अपनी एक साल की बेटी नंदनी को गोद में लेकर बीच-बचाव करने पहुंची। इसी दौरान भूप सिंह ने गुस्से में आकर विनीता को धक्का दे दिया, जिससे उसकी गोद से बच्ची जमीन पर गिर गई।

गंभीर चोटों के कारण परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि इस विवाद की शिकायत परशुराम पहले ही पुलिस से कर चुके थे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!