Tuesday, August 25, 2026

जालौन में पुलिस ने भिड़े भाजपाई, स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस चला रही थी अभियान

spot_img

जालौन में गुरुवार शाम को भाजपाईयों से पुलिस की तीखी बहस हो गई, यह बहस पुलिस द्वारा स्टंट बाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हुई है। जिसमें भाजपाई स्टंट बाज युवकों का बीच बचाव करने पहुंचे थे, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही तो भाजपाई आग बबूला हो गए और उनकी पुलिस से नोंक झौंक करने लगे। इस बहस का वीडियो भी सामने आया है, इस दौरान कुछ बीजेपी पुलिस के खिलाफ सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। मामले को बढ़ता देख सीओ सिटी मौके पर पहुंची, जिन्होंने हस्तक्षेप करते हुए हंगामा करने वाले लोगों को हटाया और स्टंटबाज युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 बाइक को सीज किया है।

मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड का है। यहां आए दिन कोचिंग सेंटरों के बाहर कोचिंग पढ़ने वाली लड़कियों को देखते हुए युवक बाइक पर स्टंट बाजी करते रहते है, इनके खिलाफ गुरुवार शाम को यातायात पुलिस महिला कांस्टेबल के साथ अभियान चला रही थी, इसी दौरान एक भाजपा सभासद के भतीजे को पुलिस ने स्टंट बाजी करते हुए पकड़ लिया और कार्रवाई करने लगी, जिस पर भाजपा सभासद के भतीजे ने अपने चाचा को फोन कर दिया, इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा सभासद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक को छोड़ने के लिए कहा, मगर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से भाजपा सभासद तथा अन्य भाजपाई आग बबूला हो गए और पुलिस से नोंक झौंक करने लगे।

हंगामा बढ़ता देख सीओ अर्चना सिंह, प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के साथ मौके पर पहुंची, जिन्होंने हंगामा कर रहे भाजपाईयों को शांत करने की कोशिश की, मगर भाजपा लगातार आग बबूला होते रहे और स्टंटबाजी करने वाले युवकों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें छुड़ाने की बात पर अड़े रहे। मामला बढ़ता देख पुलिस वालों ने कार्रवाई शुरू कर दी और तीन बाईकों के चालन व सीज कर गाड़ी जब्त कर ली, जिस पर भाजपाइयों ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, मगर हंगामा बढ़ता देख सीओ ने उन्हें समझाया, लेकिन भाजपाई अपनी जिद पर अड़े रहे, इस दौरान कुछ अन्य भाजपायों ने हस्तक्षेप किया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

वही क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह ने बताया कि स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही थी, तभी सभासद के भतीजे द्वारा अपनी हालत दिखाने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने गाड़ी का चालान किया, साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिस वालों से बत्तमीजी करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!