Monday, August 24, 2026

पैदल जा रही वृद्धा को राशन लेकर जा रहे ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया हंगामा

spot_img

जालौन में घर से पैदल जा रही एक 75 वर्षीय को राशन लेकर जा रहे ट्रक ने रौंद दिया, इस हादसे में वृद्धा की मौके पर मौत हो गई, घटना को देखते हुए ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्होंने जमकर हंगामा किया, साथ ही रोड पर जाम लगा लिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों को समझाया, साथ ही कार्रवाई का भरोसा देते हुए जाम खुलवाया और वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना डकोर कोतवाली क्षेत्र के जैसारी कला गांव की है। बताया गया कि जैसारी कला गांव की रहने वाली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला गेंदा रानी अपने घर से गांव में रहने वाले अपने परिवार के लोगों के पास बैठने जा रही थी, तभी राशन भरकर तेज रफ्तार से ट्रक लेकर आ रहे चालक ने वृद्धा के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना के बाद चालक भीड़ को देखते हुए ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। इस के घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया, साथ ही ट्रक मालिक को मौका पर बुलाने के पर अड़े रहे। इसकी जानकारी मिलते ही डकोर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझ कर शांत कराया, साथ ही घटना को अंजाम देने वाले चालक जैसारी कला निवासी रामशरण को गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के बाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौहान ने बताया कि ट्रक चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया, साथ ही मृतिका के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा वही वृद्ध महिला के पुत्र भोने राजपूत, नाती पुष्पेंद्र का रो रो के बुरा हाल है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!