Monday, August 24, 2026

जालौन में स्कॉर्पियो कार पलटी, हादसे में चालक सहित 7 घायल, टायर फटने से हुआ हादसा

spot_img

जालौन में उरई-राठ स्टेट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, यहां एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। यह हादसा टायर फटने के कारण हुआ। हादसे को देख भीड़ जमा हो गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

मेडिकल कॉलेज में घायलों का इलाज करते डॉक्टर

घटना डकोर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उरई-राठ रोड स्थित डकोर के पास हुई है। बताया गया कि एक स्कॉर्पियो जिसमें सुजीत (35 वर्ष) पुत्र रामेश्वर, कृष्णकांत (15 वर्ष) पुत्र बृजलाल, अग्नेंद्र उर्फ विभू (30 वर्ष) पुत्र आवेश सिंह, प्रखर (13 वर्ष), शिखर (15 वर्ष) पुत्रगण इंद्रजीत, संदीप 28 (वर्ष) पुत्र जाहर सिंह, निखिल (25 वर्ष) पुत्र लखन निवासीगण थाना कस्बा डकोर मौज मस्ती करने के लिए उरई आए हुए थे और मौज मस्ती करते हुए कार को फिल्मी स्टाइल में चला रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार का टायर फट गया जिस कारण, चालक अपना संतुलन को बैठा, जिससे कार सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।

इस हादसे को देख इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने सभी घायलों को बाहर निकाल और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालात देखते हुए उनका इलाज शुरू कर दिया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। वही बताया गया है कि कार सवार सभी लोग फिल्मी स्टाइल में कार लेकर घूम रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!