Monday, August 24, 2026

भाई के पास छुट्टी पर आई 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

spot_img

जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया में एक 17 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध हालत में शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। किशोरी अपने जालौन में तैनात अपने शिक्षक भाई के घर आई थी, इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच करते हुए किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कानपुर देहात के थाना सजेती के ग्राम कोटर मकरंदपुर के रहने वाले जितेंद्र पांडेय अपनी पत्नी शीतल के साथ गोहन के विद्यालय जय गुरुदेव विद्या मंदिर में पढ़ाते है और ग्राम गढ़िया में निवास बनाकर रह रहे है। उसकी छोटी बहन 17 वर्षीय शिवानी पांडेय एक सप्ताह पहले अपने शिक्षक भाई के घर गढ़िया में आई थी।

शनिवार की दोपहर शिवानी ने संदिग्ध हालत में घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब जितेंद्र व उनकी पत्नी ने अपनी छोटी बहिन को फंदे पर लटका देखा तो उसे तुरंत फंदे से उतारकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां पर जांच पड़ताल के बाद चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में गोहन थानाध्यक्ष संजय यति का कहना है कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, वही किशोरी ने खुदकुशी क्यों की अभी इसका कारण पता नहीं चल सका है। फिलहाल पूरे मामले की हकीकत जानने के लिए बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!