Monday, August 24, 2026

कुंभ मेले की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क कर उतरे डीएम-एसपी, स्टेशन पर संदिग्धों की पुलिस ने की चेकिंग

spot_img

प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारी को लेकर जालौन प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने उरई शहर की सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, साथ ही उरई रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर वहां मौजूद यात्रियों से पूछताछ की, साथ ही पुलिस द्वारा सघन चेकिंग भी की गई।

बता दें कि प्रयागराज में महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है, इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से सतर्क है, शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जिले के अधिकारी विशेष निगरानी रखें, साथ ही जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चलाए, जिससे प्रयागराज महाकुंभ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित महाकुंभ में स्नान कराया जा सके, इसी को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने शनिवार शाम को उरई शहर की सड़कों पर उतरकर पैदल भ्रमण किया, साथ ही जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और महाकुंभ को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील भी की।

इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को विशेष निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड पर विशेष निगरानी रखी जाए, साथ संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए, वही जो श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहा है, उसे किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!