Monday, August 24, 2026

जालौन में रामलीला के मंच पर परोसी जा रही अश्लीलता, बार बालों से अश्लील गानों पर लगवाए ठुमके

spot_img

सर्दियों में मनोरंजन के लिए ग्रामीण इलाके में रामलीला का आयोजन किया जाता है, जिससे छोटे-छोटे बच्चों को रामायण के बारे में जानकारी दी जा सके, साथ ही उन्हें भगवान राम के बारे में अवगत कराया जा सके, जिससे उनके आदर्शों पर चल सके।

मगर जालौन में रामलीला समिति द्वारा मंच पर रामलीला का मंचन न कराकर फिल्मी और अश्लील गानों पर बार-बालाओं के अश्लील ठुमके लगवाए जा रहे हैं। बार बालाओं के अश्लील ठुमकों का वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर मौके पर जांच करने के बाद आयोजनों को कड़ी चेतावनी दी।

रामलीला के मंच पर बार बालाओं द्वारा फिल्मी गानों पर लगाए जा रहे अश्लील ठुमके का वायरल वीडियो रेंढर थाना क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा का है। जहां शुक्रवार से रामलीला का मंचन शुरू किया गया, जहां आयोजकों ने भीड़ को जुटाने के लिए रामायण का मंचन न कराकर बार बालाओं के अश्लील ठुमके गणेश पूजन से पहले ही लगवाने शुरू कर दिए। जिससे ज्यादा से ज्यादा भीड़ को जुटाया जा सके। बार बालाओं के द्वारा लगाए अश्लील ठुमके देख ग्रामीणों की भीड़ तो जमा हुई।

मगर ग्रामीणों ने बार बालाओं के द्वारा फिल्मी गानों पर लगाए जा रहे अश्लील ठुमके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जैसे ही रामलीला के मंच पर बार बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ। इसका संज्ञान लेते हुए रेंडर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आयोजकों को हिदायत दी और कहा कि अगर रामलीला के मंच से कोई भी अश्लील डांस का वीडियो आता है तो आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!