Saturday, September 19, 2026

जालौन में घने कोहरे के कारण हुआ हादसा, ओवर टेक के प्रयास में पलटी चिप्स भरी पिकप

जालौन में शुक्रवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां घने कोहरे के कारण ओवर टेक के प्रयास में चिप्स और कुरकुरे से एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया। वही गनीमत यह रही कि इस हादसे में चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए, हादसे को देख वहां से गुजरने वाले राहगीर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस क्रेन के साथ मौके पर पहुंची, जिन्होंने क्रेन की मदद से वाहन को अलग कराया और आवागमन शुरू कराया।

घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालौन-बंगरा मार्ग स्थित ग्राम छिरिया सलेमपुर के पास बने गिट्टी प्लांट के पास की है। बताया गया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक लोडर पिकअप MP 07 ZL 2307 फैक्ट्री से चिप्स और कुरकुरे लेकर जालौन की ओर आ रही थी, जैसे ही पिकअप जालौन बंगरा मार्ग स्थित ग्राम छिरिया सलेमपुर के पास बने गिट्टी प्लांट के पास पहुंची, लोडर पिकअप तेज रफ्तार से आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया, इस हादसे से यातायात बाधित हो गया, वही गनीमत यह रही कि हादसे में चालक और क्लीनर बाल बाल बच गए।

इस हादसे को वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने देखा तत्काल पुलिस को सूचना दी, जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्रेन की मदद से तत्काल पिकअप को हटाने का प्रयास किया, जिससे यातायात शुरू हो सका।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!