Monday, August 24, 2026

जालौन में मध्य प्रदेश बॉर्डर से खाद्य विभाग ने पकड़ा 400 किलो मिलावटी व नकली खोया, कानपुर भेजी जा रही थी खेप, गड्ढा खोदकर कराया नष्ट

spot_img

जालौन के माधौगढ़ में उपजिलाधिकारी और पुलिस के नेतृत्व में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने छापेमारी करते हुए मध्य प्रदेश की सीमा से 400 किलो मिलावटी खोया बरामद किया है, जिसे सप्लाई के लिए कानपुर भेजा जा रहा था, प्रशासन और खाद्य विभाग ने इस नकली और मिलावटी खोया को जब्त करते हुए उसका नमूना लिया, साथ ही परीक्षण के लिए लैब में भेज दिया, वहीं एसडीएम की देखरेख में जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर 400 किलो खोया को मिट्टी के अंदर दफन कराया गया, वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई से नकली खोया बनाने वाले माफिया में हड़कंप मचा रहा।

बता दे कि दीपावली पर किसी प्रकार के मिलावटी एवं नकली खाद्य पदार्थ न बाजार में न बिकने पाए, जिसको लेकर यूपी सरकार द्वारा सभी जिले के खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद खाद्य विभाग लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रहा है। इसी दौरान खाद्य विभाग को सूचना मिली कि मध्य प्रदेश से कानपुर के लिए मिलावटी एवं नकली खोया सप्लाई होने वाला है, जिस पर खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी डॉ जतिन कुमार ने माधौगढ़ एसडीम सुरेश कुमार के और कोतवाल पप्पू यादव नेतृत्व में मध्य प्रदेश की सीमा से सप्लाई होने वाले नकली व मिलावटी खोया को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है, जिसे कानपुर सप्लाई किया जाना था, यह खोया बोरियों में बंद था, इस दौरान खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने खोया के सैंपल एकत्र किए, बरामद किए गए 400 किलोग्राम खोया को नष्ट कराया, इस खोया में दुर्गंध आ रही थी।

माधौगढ़ के उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने अवगत कराते हुए बताया कि 400 किलो मिलावटी एवं नकली खोवा बरामद हुआ है जिसमें दुर्गंध भी आ रही थी, उसे बोरियों में भरकर रखा गया था, जिसे कानपुर सप्लाई के लिए लाया गया था और यह मध्य प्रदेश बॉर्डर से पकड़ा गया है, फिलहाल यह खोया किसका था, इसके बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग के महेश यादव, सुनील कुमार उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!