Monday, August 24, 2026

जालौन में बिजली तार को डालने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट, दबंग कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा मारने,

spot_img

जालौन में बुधवार देर रात को बिजली को लेकर एक ही परिवार की दो पक्षों में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच मारपीट हुई, इस दौरान एक युवक अपने साले के साथ कुल्हाड़ी लेकर दूसरे पक्ष के घर में घुस आया और महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए उनके साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी, इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वहीं घटना का संज्ञान लेते हुए डकोर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मामला डकोर कोतवाली क्षेत्र के जैसारी कला गांव का है। बताया गया है कि इस गांव के रहने एक ही परिवार के रहने वाले जीतू और नरसिंह के बीच बिजली लाइन डालने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, इस दौरान एक पक्ष का जीतू अपने साले के साथ कुल्हाड़ी लेकर नरसिंह के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की।

इस दौरान उसे बचाने महिलाएं पहुंची, जहां जीतू ने कुल्हाड़ी लेकर महिलाओं से अभद्रता की और गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी, इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसकी दबंगई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, वहीं इस घटना की जानकारी जैसे ही डकोर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशिकांत को हुई, उन्होंने पुलिस को भेज कर दोनों पक्षों को थाने बुला लिया साथ ही मामले की जान शुरू कर दी।

इस घटना के बारे डकोर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शशिकांत का कहना है कि घर में बिजली तार डालने को लेकर एक ही परिवार के दोनों पक्षों में विवाद हुआ जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट की गई है, इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!