Monday, August 24, 2026

जालौन में हाईवे किनारे मिला 24 वर्षीय अज्ञात युवती का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

spot_img

जालौन के उरई में मंगलवार देर शाम को झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 किनारे एक 24 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई, पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच करते हुए युवती की शिनाख्त करने की कोशिश की, मगर युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई, इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वही आशंका जाहिर की जा रही है कि युवती की हत्या करके शव को हाईवे किनारे फेंका गया हो। क्योंकि उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।

मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया क्षेत्र में झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे 27 किनारे श्यामा सरोवर होटल के पास की है। यहां मंगलवार देर शाम को एक 24 वर्षीय अविवाहिता युवती का शव पड़ा हुआ था, हाईवे से निकलने वाले लोगों ने जब युवती के शव को सड़क किनारे पड़ा देखा, इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी तुरंत मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट की टीम बुलाकर मामले की जांच की, जिसके बाद उस अविवाहित युवती की शिनाख्त करने की कोशिश की, जिस युवती का शव मिला, वह हाफ पेंट व गेरुआ कलर की शर्ट पहने हुए थी, वही युवती के पास ऐसे कोई भी कागजात नहीं मिले हैं, जिससे उसकी पहचान हो सके। वही आशंका जाहिर की जा रही है कि युवती की हत्या की गई हो और उसके शव को हाईवे किनारे फेंक कर हत्या करने वाले फरार हो गए हो।

इस मामले में उरई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने कहा कि मामले की हर बिंदु पर गहनता से जांच करने के साथ शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा सका है। जिससे कि उसके मौत के कारणों का पता सके। उसके शरीर पर कुछ चोटों के निशान भी हैं लेकिन वह हादसे के हैं या फिर मारपीट के यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!